Dubai: टूरिस्ट वीज़ा पर पहले दुबई भेजा, अब बंधक बना बिना तनख़्वाह के करवा रहे मजदूरी

0
6
Dubai
Dubai

Dubai: दुबई में नौकरी का सपना दिखा कर फिर से जालसाज़ी का एक नया मामला आया है। फ्राउडर्स ने चार युवकों को अपनी ठगी का शिकार बनाया। बता दें ये युवक संतकबीरनगर जिले के रहने वाले हैं। युवकों ने बताया एक संस्था ने इन्हें दुबई में नौकरी का सपना दिखा कर उन्हें टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया और दुबई आने के बाद पिछले छह महीने से वे एक फैक्ट्री में बंधक बनकर मजदूरी कराई जा रही है। उन्हें इसकी कोई सैलरी भी नहीं दी जा रही है। युवकों के परिजन वापसी के लिए मदद की गुहार लगा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जाँच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के भगता निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया की, वो परिचित महुली के रौतापार निवासी नूर मोहम्मद के माध्यम से विदेश भेजने वाली संस्था गल्फ टेक्निकल इंस्टीट्यूट के सिंघड़िया स्थित ऑफिस गये थे। संस्था के मालिक संतोष सिंह ने उनके परिचित चार युवकों संतकबीरनगर के मोहम्मद कैफ, मोहम्मद नौशाद, निरंजन, डली मोहम्मद को नौकरी दिलाने के नाम पर विदेश भेजा।

संतोष ने इसके बदले सभी से दो-दो लाख रुपये लिए। इसमें से लाख रुपये फोन पे से एडवांस और बाकी एक लाख रुपये कैश दिया गया। चारों युवकों को 23 फरवरी को दुबई भेजा गया। संस्था ने झूठ बोल कर सभी को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजा। जहां चारों युवकों को नौकरी की जगह बंधुआ मजदूर बनाकर काम कराया जा रहा है।

Also Read: UAE: यूएई में व्यक्ति को ‘गधा’ बोलना पड़ा भारी, 2 लोगों पर लगा Dh1,000 का जुर्माना

नहीं दी जा रही मज़दूरी

उन्होंने बताया युवकों को उनके काम के बदले किसी प्रकार की कोई मज़दूरी भी नहीं दी जा रही है। उन्हें अलग-अलग तरीक़े से प्रताड़ित किया जा रहा है। बहुत मुश्किल से युवकों से संपर्क हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपने स्थिति के बारे में बताया। कैंट पुलिस ने गल्फ टेक्निकल इंस्ट्टीयूट के संचालक संतोष सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामलें की जाँच की जा रही है।

Also Read: Dubai Arrest: दुबई में गिरफ्तार हुए पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ?