Kuwait: कुवैत में फर्जी वीजा एजेंट गिरोह का भंडाफोड़; रेजीडेंसी घोटाले में कई लोगों को धर-दबोचा

0
9
Kuwait
Kuwait

Kuwait: कुवैत के आंतरिक मंत्रालय (Mol) जनरल डायरेक्टरेट ऑफ रेजीडेंसी ने शनिवार को घोषणा की कि उसने कुवैत में एजेंटों के एक गिरोह को फर्जी कंपनियों के माध्यम से धोखाधड़ी से रेजीडेंसी वीजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस गिरोह को पकड़ने के लिए एक स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया था, जिसके बाद विभाग ने रेजीडेंसी परमिट घोटाले में शामिल सीरियाई नागरिकों के एक गिरोह को धर-दबोचा।

धोखाधड़ी के लिए बनाई फर्जी कंपनियाँ

गिरोह ने लोगों को धोखा देने के लिए फ़र्ज़ी कंपनियाँ बनाकर जालसाज़ी रची और आधिकारिक दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की और सैकड़ों श्रमिकों के साथ ठगी की। उन्हें वीज़ा देने के नाम पर 500 दीनार और विदेशों से श्रमिकों की भर्ती के लिए 2,000 दीनार तक चार्ज किया।

Also Read: Kuwait Fire: कुवैत में फिर लगा आग, एक ही परिवार के 4 की मौत

पुलिस ने धर-दबोचा

मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही उनलोगों को भी गिरफ़्तार किया जिन्होंने उनके संचालन में मदद की, चाहे नागरिक प्रायोजक (citizen sponsors) हों या अन्य सहयोगी। गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, और उन्हें आगे की कार्यवाही के लिए उपयुक्त अधिकारियों के पास भेज दिया गया है।

यह ऑपरेशन प्रथम उप प्रधान मंत्री, रक्षा मंत्री और आंतरिक मंत्री शेख फहद यूसुफ सऊद अल-सबा के निर्देशों के तहत किया गया था।