Dubai: DXB पर खो गयी यात्री की बैग , आधे घंटे में पुलिस ने लौटाया

0
11

Dubai: दुबई पुलिस ने दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री का खोया हुआ बैग सिर्फ आधे घंटे में ढूंढ निकाला। इस बैग में 25,000 दिरहम से ज्यादा नकद, जरूरी सामान और यात्रा के दस्तावेज थे। मिस्र के यात्री मुनीर सैद इब्राहिम से यह गलती हो गई कि उन्होंने बैगेज कन्वेयर बेल्ट से किसी और का बैग उठा लिया, क्योंकि उसका रंग और आकार उनके बैग जैसा ही था। जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, तो वह तुरंत हवाई अड्डे पर पुलिस के पास पहुंचे।

महिला के पास चला गया था Bag

Also Read: UAE Draw: बड़ी खबर! सुपरमार्केट और पेट्रोल पंप पर भी मिलेंगे यूएई लॉटरी टिकट

मुनीर चीन जाने के लिए जल्दबाजी में थे, इसलिए पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाकर काम शुरू कर दिया। निगरानी कैमरों की मदद से उनकी हरकतों को ट्रैक किया गया और एमिरेट्स एयरलाइंस से संपर्क किया गया। जांच में पता चला कि उनका बैग गलती से एक मिस्री महिला यात्री के बैग से बदल गया था। वह अभी एयरपोर्ट पर ही अपने रिश्तेदारों का इंतजार कर रही थी और उसे इस अदला-बदली का पता ही नहीं था। पुलिस ने जब उन्हें बताया तो वह हैरान रह गईं, लेकिन तुरंत सही बैग लौटा दिया।

मुनीर ने बैग मिलने पर राहत की सांस ली और अपनी फ्लाइट पकड़ने में सफल रहे। उन्होंने और उस महिला ने दुबई पुलिस को इतनी तेज़ और मददगार सेवा के लिए धन्यवाद दिया।

दुबई की पुलिस है तेज तरार

Also Read: UAE : यूएई ने कराइ रूस-यूक्रेन के बीच मध्यस्थता, 300 कैदी हुए रिहा

यह पहली बार नहीं है जब दुबई पुलिस ने यात्रियों की मदद की हो। 2023 में, उन्होंने एक भारतीय पायलट की एयरपोर्ट पर खोई हुई घड़ी एक महीने बाद लौटा दी थी। 2022 में, एक पाकिस्तानी यात्री को हवाई अड्डे पर खोए हुए 77,000 दिरहम वापस मिले थे। 2021 में, पुलिस ने एक शिक्षक के जरूरी दस्तावेज भी खोजकर लौटाए थे। दुबई पुलिस की ये तत्परता और ईमानदारी यात्रियों को भरोसा दिलाती है कि अगर कुछ खो भी जाए, तो वे इसे जल्द वापस पा सकते हैं!