Dubai: दुबई में 17 वर्षीय लड़की के साथ बनाया सम्बन्ध ब्रिटिश युवक गिरफ़्तार

0
10

Dubai: 17 वर्षीय लड़की के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद लंदन के 18 वर्षीय व्यक्ति को संयुक्त अरब अमीरात में जेल हो सकती है। टोटेनहैम के मार्कस फकाना दुबई में Faimly Holiday पर थे, जब उनकी मुलाक़ात ब्रिटिश लड़की से हुई, वो भी लंदन की ही रहने वाली थी और अब 18 साल की हो चुकी है। उन्होंने डिटेन्ड इन दुबई समूह से कहा की“हम एक-दूसरे को बहुत पसंद करते थे, लेकिन वह लड़की के परिवार वाले बहुत Strict थे इसीलिए उसने अपने परिवार को इसके बारे में नहीं बताया।

लड़के ने बताया की “मेरे माता-पिता हमारे रिश्ते के बारे में जानते थे, लेकिन वह अपने परिवार को नहीं बता सकती थी  । उसे मुझसे मिलना था, लेकिन परिवार को नहीं बताना था कि वह एक लड़के से मिलने आई है।” लड़की छुट्टी मनाकर लौट गयी इस उम्मीद में की घर लौटने के बाद वे लंदन में अपने रिश्ते को जारी रखेंगे। लेकिन इधर UAE में लड़के को पुलिस ने उसी होटल से पकड़ लिया जहां उसका परिवार ठहरा हुआ था। यहां तक की उन्हें ये भी नहीं बताया गया की आखिर उन्हें किस अपराध में गिरफ्तार किया जा रहा है। स्काई न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें तीन दिनों तक हिरासत में रखा गया और वे अपने माता-पिता से संपर्क नहीं कर पाए।

लड़की माँ की वजह से हुआ गिरफ्तार

Also Read: UAE Holidays: कब मिलेगी UAE में अगली छुट्टी

दुबई में हिरासत में लिए गए लोगों की मदद करने के लिए अभियान चलाने वाले संगठन ने कहा कि फकाना पर आरोप इसलिए लगाया गया क्योंकि लड़की की मां को यू.के. में उनकी चैट और तस्वीरें देख ली । ऐसा समझा जाता है कि महिला ने बाद में दुबई में पुलिस से संपर्क किया और फकाना को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियानकर्ताओं का कहना है कि  teenager को विवाह के बिना संबंध बनाने की वजह से देश के सख्त कानूनों के कारण दो दशक तक की जेल हो सकती है।

दुबई में हिरासत में लिए गए लोगो की मदद करने वाले संगठन की मुख्य कार्यकारी राधा स्टर्लिंग ने कहा की “दुबई ने हाल ही में पर्यटकों के लिए विवाह के बिना सेक्स को वैध बनाया है, लेकिन यह अभी भी एक सख्त इस्लामी कानूनी प्रणाली है।” विवाह के बिना सेक्स पर्यटकों के लिए वैध है, लेकिन केवल तभी जब दोनों पक्ष 18 साल से अधिक उम्र के हों।

फकाना का परिवार मुश्किलों में

Also Read: UAE Cheap Product: भारत से नहीं दुबई से ख़रीदे ये सामान पड़ेगा सस्ता

स्टर्लिंग ने कहा, “लड़की मार्कस से बस कुछ महीने छोटी थी और उस समय उसे यह पता नहीं था।” “उसकी गिरफ्तारी के बाद से, वह 18 वर्ष की हो गई है। “यह ऐसा कुछ नहीं है जिस पर दुबई को मुकदमा चलाना चाहिए।” यू.के. में, उनका रिश्ता अवैध नहीं होगा। फकाना के परिवार ने विदेश सचिव डेविड लैमी उनके स्थानीय सांसद से हस्तक्षेप करने का आह्वान किया है।

फकाना को अब पुलिस की कोठरी में नहीं रखा जा रहा है, लेकिन वह देश छोड़ने में असमर्थ है, क्योंकि उसके परिवार को उसके मामले के सुलझने तक Airbnb आवास के लिए 2,000 पाउंड का बिल चुकाना पड़ रहा है। उसने डिटेन्ड इन दुबई को बताया: “मेरे परिवार ने  इस एक बार की छुट्टी के लिए पैसे बचाए थे और अब उन्होंने अपनी सारी बचत खर्च कर दी है।