Breaking UAE : यूएई ने पाकिस्तान के इस चीज़ पर लगाया BAN

0
5

UAE : यूएई ने पाकिस्तान के एक सामान पर BAN लगा दिया है। यूएई ने पाकिस्तान से कुछ और नहीं बल्कि ताजा मांस के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। एआरवाई न्यूज के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मांस में फंगस पाए जाने के बाद समुद्री मार्ग से पाकिस्तान से ताजा मांस के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।एक फर्म द्वारा कराची से यूएई भेजे गए मांस में फंगस पाए जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

Also Read – UAE UPI : अगर UAE में आप भी करते है UPI का इस्तेमाल, तो जान ले ये बातें

यह प्रतिबंध 10 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। गौरतलब है कि एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान मासिक आधार पर यूएई को 12 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य का ताजा मांस भेजता है। पाकिस्तान का अधिकांश मांस निर्यात बहरीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को जाता है। विशेष रूप से, 8 साल के प्रतिबंध के बाद, पाकिस्तान अंततः 2017 में मुर्गियों और पोल्ट्री उत्पादों का निर्यात करने में सक्षम हो पाया। फिलहाल पाकिस्तान UAE में 10 अक्टूबर तक ताजा मांस नहीं बेच पाएंगे।