Saudi Arab : सऊदी अरब ने रमज़ान के आखिरी दस दिनों के दौरान मदीना में पैगंबर की मस्जिद में रावदाह अल-शरीफा जाने के समय की घोषणा कर दी है।
पुरुषों के लिए टाइमिंग:
- सुबह 11:20 बजे से रात 8 बजे तक
- रात 11 बजे से 12 बजे तक
- सुबह 2 बजे से 5 बजे तक
Also Read: UAE Jobs: UAE में निकली Job की Vacancy , मिल रही है धराधर नौकरी
महिलाओं के लिए टाइमिंग:
- सुबह 6 बजे से 11 बजे तक
ये टाइम स्लॉट भीड़ को कंट्रोल करने और सभी को बेहतर अनुभव देने के लिए तय किए गए हैं, खासकर लैलतुल कद्र की रातों में। वहाँ जाने के लिए नुसुक ऐप से पहले से बुकिंग करानी होगी।
मदीना बस सर्विस के घंटे बढ़े
Also Read: Ramadan 2025: सऊदी और UAE में दिखा चाँद इस दिन से रमजान शुरू
रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मदीना बस प्रोजेक्ट ने अपने शटल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के समय बढ़ा दिए हैं। अब बसें दोपहर 3 बजे से क़ियाम की नमाज़ के आधे घंटे बाद तक चलेंगी।
कुछ खास स्टेशन, जैसे सैय्यद अल-शुहादा और अल-सलाम कॉलेज, 24 घंटे बस सर्विस देंगे। इससे पैगंबर की मस्जिद और क़ुबा मस्जिद जाने वाले लोगों को ज्यादा सहूलियत मिलेगी।