Saudi Arab: सऊदी अरब इस दिन मनाया जाएगा राष्ट्रीय दिवस, छुट्टी की हुई घोषणा, नहीं कटेगी सैलरी

0
15
Saudi National Day
Saudi National Day
Saudi Arab: सऊदी मानव संसाधन और सामाजिक विकास मिनिस्टर ने शनिवार, 23 सितंबर को सऊदी राष्ट्रीय दिवस को आधिकारिक अवकाश के रूप में घोषित किया है।मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता मोहम्मद अल रेज्की ने इस बारे में कहा कि निजी और गैर-लाभकारी दोनों संगठन 93वें राष्ट्रीय दिवस को आधिकारिक अवकाश के रूप में मनाएंगे।

किंगडम के राष्ट्रीय दिवस

मंत्रालय ने सभी नियोक्ताओं से राष्ट्रीय समारोह के सुचारू उत्सव को बढ़ावा देने के लिए निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। इसके अलावा रविवार को स्कूलों और विश्वविद्यालयों में छात्रों को छुट्टी भी दी गई है। जिससे उन्हें किंगडम के राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में उत्सव में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। ऐसा कहा गया है यह दिन 1932 में नज्द और हिजाज़ राष्ट्रों के ऐतिहासिक एकीकरण का प्रतीक है। किंगडम, जिसका नाम सऊद हाउस के नाम पर रखा गया है, इस दिन को लोग राष्ट्रव्यापी घटनाओं और परंपराओं के रूप में मानते हैं।

एक्स्ट्रा दिन के छुट्टी का आनंद

इस साल का राष्ट्रीय दिवस अपने साथ एक बड़े सप्ताह का आनंद लेकर आया है, क्योंकि 23 सितंबर को शनिवार है। ऐसे में जो लोग छह दिन काम करते हैं। ऐसे में वह इस दिन को सेलीब्रेट करने के लिए लोगो के पास एक एक्स्ट्रा दिन की छुट्टी होगी ऐसे में काम करने वाले लोग एक एक्स्ट्रा दिन के छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।

सऊदी झंडों से सजी होंगी सड़कें

इस उत्सव को शानदार आतिशबाजी के साथ मनाया जाएगा ऐसे में सऊदी प्रदर्शन करने वाली परेड, म्यूजिक और पारंपरिक पोशाक होंगे, हर नुक्कड़ और कोने में राष्ट्रीय गौरव स्पष्ट दिखाई देगा, सड़कें सऊदी झंडों से सजी होंगी और इमारतें हरे रंग में रोशन होंगी, जो की सऊदी के को दर्शाएंगी। सड़कें एकता और गौरव की भावना से गूंज उठेंगी। इस वर्ष इस समारोह में “हम सपने देखते हैं और हासिल करते हैं” का नारा दिया गया है।