Haj: सऊदी अरब ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत अब 12 साल से छोटे बच्चों को हज वीजा नहीं दिया जाएगा, भले ही वो अपने माता-पिता के साथ जा रहे हों। इसी कारण भारत की हज समिति ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों के आवेदन हज 2025 के लिए रद्द कर दिए हैं। इस नियम का असर तेलंगाना में भी पड़ा है, जहाँ से 37 बच्चों के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। अच्छी बात ये है कि इन बच्चों की जमा की गई पूरी रकम वापस कर दी जाएगी।
291 बच्चों के आवेदन रद्द
Also Read: UAE : शेख हमदान ने लॉन्च किया ‘माई दुबई कम्युनिटीज’ प्लेटफॉर्म , जाने क्या होगा फायदा
देशभर में कुल 291 बच्चों के आवेदन इस फैसले की वजह से रद्द हुए हैं। हालांकि, जिन लोगों ने इन्हीं बच्चों के साथ आवेदन किया था (जैसे माता-पिता), वो अब भी हज यात्रा पर जा सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति अब भी अपना आवेदन पूरी तरह या आंशिक रूप से रद्द करना चाहता है, तो वो 14 अप्रैल तक हज समिति की वेबसाइट, हज सुविधा ऐप या अपने राज्य की हज समिति के दफ्तर में जाकर रद्द कर सकता है बिना किसी शुल्क के।
लेकिन 14 अप्रैल के बाद अगर कोई आवेदन रद्द करता है, तो नियमों के अनुसार शुल्क लिया जाएगा। अगर किसी को इस बारे में और जानकारी या मदद चाहिए, तो वो अपने राज्य की हज समिति या भारत की हज समिति से संपर्क कर सकता है।