Eid Al Fitr: अरब ने घोषणा कर दी है कि ईद-उल-फितर का पहला दिन रविवार, 30 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। आज शाम शव्वाल का चांद नजर आ गया, जिससे साफ हो गया कि रमजान का पवित्र महीना 29 दिनों का ही रहेगा।
चांद दिखने के बाद ईद की पुष्टि
इस्लामी कैलेंडर में महीने 29 या 30 दिनों के होते हैं, जो चांद दिखने पर निर्भर करते हैं। चूंकि आज चांद नजर आ गया है, इसलिए रमजान 29 दिनों का रहा। सऊदी अरब ने पहले ही देश के मुसलमानों से रमजान की 29 तारीख को चांद देखने का आग्रह किया था।
6 दिन की छुट्टियों का ऐलान
सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने निजी और गैर-लाभकारी क्षेत्रों के लिए चार दिन की छुट्टी घोषित की है। ये छुट्टी रविवार, 30 मार्च से शुरू होकर बुधवार, 2 अप्रैल तक चलेगी। गुरुवार से कामकाज दोबारा शुरू होगा। चूंकि शुक्रवार-शनिवार का वीकेंड भी है, तो निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को कुल 6 दिन की छुट्टी मिल जाएगी।