Bihar Weather: बिहार (Bihar) में धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। गया (Gaya) में सबसे कम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। बिहार (Bihar) का औसत तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहा। बक्सर (Baksar) में सर्वाधिक 39 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च से 2 अप्रैल के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।

यहां हो सकती है बारिश:
प्रदेश के कुछ शहरों में तापमान में आंशिक गिरावट आई है। अभी तक सिर्फ बारिश को लेकर चेतावनी दी गयी है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार 31मार्च से 2 अप्रैल के बीच उत्तर पूर्वी भाग के सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और सहरसा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
बिहार (Bihar) के दक्षिण पश्चिमी भागों को छोड़कर सभी भागों में पूर्वी तथा दक्षिणी पूर्वी हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। इसकी रफ्तार 6 से 8 किलोमीटर के बीच है। जानकारी के अनुसार अगले 2 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। एक अप्रैल को औरंगाबाद (Aurangabad), कैमूर (Kaimur) और गया (Gaya) में लू की संभावना है। इन 2 दिनों में रात और दिन के तापमान में कोई अंतर दिखाई नहीं दिया। अगले 2 दिनों में तापमान में वृद्धि हो सकती है।