Bihar – बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी है। इसके पहले संजय जायसवाल बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी को चारो और से बधाइयां मिल रही है।
वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सम्राट चौधरी पर राबड़ी देवी ने बड़ा ब्यान दिया है इसको लेकर उन्होंने तंज करते हुए बड़ी बात कह दी है। सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बनिया लोग से मन भर गया है। अब महतो से भरना है। बता दें कि इससे पहले संजय जायसवाल के हाथ में बीजेपी की कमान थी। वो वैश्य वर्ग से आते हैं, जबकि सम्राट कुशवाहा समाज से आते हैं।