विजिट वीज़ा वाले भिखारियों को किया गया गिरफ्तार, मेट्रो पैसेंजर को बना रहे थे निशाना

Metro Passenger : दुबई से जहां दो भिखादियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल एक एशियाई पुरुष और महिला को दुबई के नाइफ क्षेत्र में भीख मांगने और मेट्रो यात्रियों को निशाना बनाने के लिए आपराधिक अदालत ने दोषी ठहराया है। इसके साथ ही दोषियों को एक महीने की जेल की सजा सुनाई गई है और उनकी सजा पूरी होने के बाद उन्हें निर्वासित कर दिया जाएगा.

Metro Passenger को बनाया निशाना

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गश्ती अधिकारियों ने महिला और पुरुष को देखा था। इसके बाद उन्हें रोका गया और पूछताछ की गई, जब पेट्रोलिंग अधिकारियों को पता चला कि वे विजिटर हैं तो वो हैरान रह गए ।आरोपियों ने देश में किसी की मदद से वीजा प्राप्त करने की बात स्वीकार की औरसाथ ही बतायाकि वो यहां भीख मांगकर जीवनयापन कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से Dh191 और Dh161 बरामद हुए। पुरुष और महिला ने कम समय में इतनी राशि एकत्र की थी.

Leave a Comment