Bihar Weather : बिहार (Bihar) में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला है। पिछले कई दिनों से बिहार का मौसम का के गर्म था और लोगों को कड़कती धूप सहन करनी पड़ रही थी। तेज गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। लेकिन अब बिहार की राजधानी पटना (Patna) सहित कई जिलों के मौसम ने करवट ली है। वहीं मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार शनिवार से मौसम बड़ा सुहावना बना हुआ है। जहां आसमान में बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने कहा है, अगले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही रह सकता है।
इसके अलावा मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार उत्तरी पूर्वी बिहार में 4 अप्रैल से हल्की बारिश की संभावनाएं भी है। दूसरी तरफ बिहार (Bihar) के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश और मेघ गर्जन की संभावना बताइ है। पश्चिमी चंपारण (West Champaran) और किशनगंज (Kishanganj) जिले में कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 घंटो में हल्की बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। जिसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को गर्मी का एहसास होगा। बिहार (Bihar) में कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां लू की स्थिति बनी हुई है। यहां पर गर्मी अपने चरम स्तर पर है। बिहार के गया, औरंगाबाद, जमुई, रोहतास, बांका और बक्सर में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है।